Type Here to Get Search Results !

General Awareness in Hindi part-2

0

 Gk Question in Hindi part-2

Gk Question in Hindi part-2

gk question in hindi part-2

दबाव समूह का अर्थ- dabab samuh kya hai

दबाव समूह वे समूह होते है जो किसी विशेष हित की प्राप्ति के लिए बनाए जाते है ऐसे समूहों की स्थापना उनका अस्तित्व उनकी कार्यशैली विशिष्ट हितों के साथ जुड़ी रहती है इन समूहों के लक्ष्य विशिष्ट होते हुए भी सामान्य हो सकते है ये लोक निर्णय प्रकिया को प्रभावित करने का प्रयास करते है जिससे यह अपने सदस्यों के हितों की पूर्ति कर सकें इसने लक्ष्यों में सरकार परकब्जा शामिल नहीं होता है। ऐसे समूह सरकार पर किसी मुद्दे पर दबाव बना सकते है, मगर सरकार का विस्थापन उनके लक्ष्यों में नहीं होता हैं।

अनुच्छेद 323 ए क्या हैं- article 323a in hindi 

संविधान के अनुच्छेद 323 ए का अनुपालन करते हुए केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण कैट की स्थापना की गई। इस अनुच्छेद द्वारा संसद को अधिकृत किया गया है वह लोक सेवको और सरकरा के मध्य सेवा शर्तों अनुशासन आदि में संबंधित विवदों के निपटाने हेतु प्रशासनिक न्यायाधिकरण स्थापित कर सकेगी।

एकल प्रणाली क्या है?

जब मुख्य कार्यपालिका एक व्यक्ति हो तो एकल प्रणाली जैसे अमेरिका में राष्ट्रपति भारत में राष्ट्रपति। जब मुख्य कार्यपालिका एक से अधिक का समूह हो तो बहुत प्रणाली होती है जैसे स्विट्जरलैंड में 7 सदस्यीय कार्यपालिका। स्विट्जरलैंड के संविधान में अनुच्छेद 177 के अनुसार संघीय परिषद वैसी निकाल है जिसमें हर सदस्य को समान शक्ति और दर्जा प्राप्त होता हैं।

rajya ke niti nirdeshak sidhant varnit hai 

राज्य नीति के निर्देशक सिद्धान्त भारतीय संविधान की एक अनोखी और महत्वपूर्ण विशेषता है। यह विशेषता आयरलैंड के संविधान से ली गई है। भारतीय संविधान के चौथे भाग में अनुच्छेद 36 से लेकर अनच्छेद 51 तक उक्त सिद्धांतो का उल्लेख किया गया है।

मराठा बाजीराव पेशवा 

बाजीराव 2 1796-1818 मराठा महासंघ के अंतिम पेशवा थे। उनके काल ही में अंग्रेजों द्वारा पेशवा पद की समाप्त कर दिया गया और इसके पदले उन्हें एक मोटी पेंशन दी गयी। उसकी धोखेबाजी और बेईमानी के कारण अंग्रेजों ने उसे बंदी बनाकर बिठूर भेज दिया, जहाँ 1853ई. में उनकी मृत्यु हो गई।

खारवेल कलिंग kya hai 

खारवेल कलिंग के तीसरे राजवंश चेदि वंश का था। खारवेल को ऐरा महारज, महामेघवान और कलिंगाधिपति कहा गया है। खारवेल ने अपने शासनकाल के दूसरे वर्ष में शातकर्णी सातवाहन की उपेक्षा करते हुए कश्यप क्षत्रियों की सहयोग से यूषिक राजाओं  की राजधानी को पूर्ण रूप से नष्ट कर दिया।


👉gk questions in hindi quiz part-2

👉Most important general knowledge questions in hindi Quiz part-1

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ